मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन को कवायद तेज,एडीसी ने लीं उपसमितियों की बैठक
Mandi, Mandi | Feb 13, 2024 मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2024 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर गठित उप समितियों की बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी कम्र में मंगलवार को महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन और वित्तीय संसाधन प्रबंधन के लिए गठित उप समितियों की बैठकें हुईं।