शिवपुरी नगर: मंडी कर्मचारियों पर अवैध वसूली और दादागिरी का आरोप, दुकानदारों ने कलेक्टर से की शिकायत
कृषि उपज मंडी पिपरसमां एक बार फिर भ्रष्टाचार और कर्मचारियों की मनमानी को लेकर चर्चा में है। मंडी के दो लिपिकों पर छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली करने और पैसे न देने पर दुकान से तौल कांटा उठा ले जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में पीड़ित व्यापारियों ने आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।