पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में भव्य कलश यात्रा के साथ चैती दुर्गा पूजा समारोह की शुरुआत
भव्य कलश यात्रा के साथ गुरुवार को पोड़ैयाहाट में चैती दुर्गा पूजा समारोह की शुरुआत हो गई। छठ घाट से चीर नदी का पवित्र जल लेकर हजारों कन्याओं के साथ यात्रा की शुरुआत हुई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए गुड़मेश्वर धाम स्थित दुर्गा मंदिर में संपन्न हो गई। कन्याओं के मनोबल को बढ़ाते हुए हजारों ग्राम वासी बैंड , बाजे ,ताशे,घोड़ों के साथ चल रहे थे।