सिकंदरा: सिकंदरा के नुमाइश मैदान में पटाखा दुकानों के आसपास खड़े मिले वाहन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसे का खतरा
दीपावली पर्व को लेकर सिकंदरा के नुमाइश मैदान में करीब 11 पटाखा दुकानें सजाई गई हैं। उपजिलाधिकारी के अनुसार, इन दुकानों को पटाखा बिक्री की अनुमति दी गई है। हालांकि, रविवार को दुकानों के आसपास बड़ी संख्या में बाइक और पेट्रोल वाहन खड़े दिखाई दिए। वहीं, दुकानों पर सुरक्षा मानकों का भी पूरी तरह पालन होता नजर नहीं आया। बीते शनिवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने कस्बे