मऊ: थाना मऊ पुलिस टीम ने 1 अभियुक्त को 5 किलो 105 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में थाना मऊ पुलिस ने अवैध गांजा पर कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 किलो 105 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त शिवशंकर तिवारी पुत्र चंद्रभान निवासी चंदेरिया कौशाम्बी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज शुक्रवार की दोपहर 1:40 बजे प्रेस नोट जारी किया है।