मऊ: थाना मऊ पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध 315 बोर देशी रायफल और 4 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
एसपी चित्रकूट के निर्देशन मे हिस्ट्रीशीटर अपराधी को बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।थाना मऊ पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को कामता प्रसाद उर्फ पट्टू निषाद पुत्र नत्थू निवासी चंदेल का पुरवा को 1देशी राइफल 315 बोर व 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज गुरुवार की शाम 3:10 में प्रेस नोट जारी किया है।