त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के इंदौर, डॉ. अम्बेडकर नगर एवं लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों से संबंधित 8 स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक किया गया है। इन ट्रेनों में इंदौर–हज़रत निज़ामुद्दीन, इंदौर–मुंबई सेंट्रल, इंदौर–सूबेदारगंज, इंदौर–खड़की, डॉ. अम्बेडकर नगर–पटना, डॉ. अम्बेडकर नगर–रीवा, डॉ. अम्बेडकर नगर–श्रीगंगानगर सहित अन्य स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के फेरों में विस्तार से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी तथा उनकी यात्रा अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनेगी।
@westernrly
@railminindia
@ashwini.vaishnaw
@drm.ratlam
Indian railway ratlam laxmibainagar indore dewas Shree Ganganagar patna mhow subedarganj mumbai train travel explore feed reel wester railway malwa ujjain passenger
Indore, Indore | Oct 13, 2026