इंदौर में कैफे विवाद के बाद दो गुटों में मारपीट!
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कैफे में हुई कहासुनी के बाद दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग की पार्किंग में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
मारपीट के बाद दोनों गुटों के युवक मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है।
लोकेशन: लसूड़िया, इंदौर
#Indore #IndoreNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews
Indore, Indore | Oct 13, 2026