जयसिंहनगर: रामसोहरा हनुमान मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसोहरा हनुमान मंदिर के पास शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे लगभग दो बाइकों में आमने सामने भिंड़त होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि दोनों बाइक चालको के द्वारा तेज गति से बाइक चला रहे थे तभी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से आमने सामने भिंड़त हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए।