पटोरी: राज्यपाल सैयद आता हसनैन कुछ ही देर में पहुंचेंगे पटोरी, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियां पूरी
समस्तीपुर जिले के पटोरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय बहुभाषीय सेमिनार को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।