हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के जरैली मढ़ैया में अचानक मासूम की हालत बिगड़ी जिला अस्पताल लाते समय हुई मौत
दोस्तों संग देर शाम तक होली की मस्ती करने वाले मासूम बालक की मंगलवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां पहुंचते-पहुंचते बालक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां काफूर हो गई। मामला सदर कोतवाली के जरैली मड़ैया का है।