ढीमरखेड़ा: ग्राम दशरमन में चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नगद उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी
ठंड का मौसम आते ही क्षेत्र में चोरों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है कभी मंदिरों को तो कभी सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोरों ने अब ग्राम दशरमन में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरों ने सिलौंड़ी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम दशरमन में एक सूने मकान से लगभग 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए नगद पार कर दिए।