परबलपुर थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से नशे की हालत में चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
परबलपुर थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से नशे की हालत में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में परबलपुर थाना के नेहुआ गांव निवासी युगल प्रसाद, मर्दन बिगहा गांव निवासी पवितर रविदास, बेन थाना के लेनिन नगर निवासी नवलखा मांझी एवं नूरसराय थाना के अजनौरा गांव निवासी राजीव रंजन भारती है.