परबलपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री की मौजूदगी में एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
परबलपुर में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की मौजूदगी में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आगामी 1 जून को नालंदा में लोकसभा का चुनाव होना है. परबलपुर प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगने को कहा.