दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में दो आरोपी को परबलपुर थाना पुलिस ने बंगपुर गांव से किया गिरफ्तार
परबलपुर थाना पुलिस ने बीते 26 मार्च की संध्या में बंगपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में दो आरोपी को बंगपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मारपीट के दो आरोपियों में नीरज कुमार एवं सूरज कुमार है जो कि बंगपुर गांव निवासी कंचन रविदास के पुत्र है.