फायरिंग एवं गाली गलौज के एक अभियुक्त को परबलपुर थाना पुलिस ने मौआ गांव से किया गिरफ्तार, एक खोखा बरामद
परबलपुर थाना पुलिस ने फायरिंग एवं गाली गलौज के एक अभियुक्त को मौआ गांव से गिरफ्तार कर लिया है और मौके से एक खोखा भी बरामद किया है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मौआ गांव निवासी कौशल कुमार है जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.