लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परबलपुर थाना पुलिस ने धारा 107 के तहत अबतक 193 लोगों को भेजा नोटिस
परबलपुर थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 107 के तहत अबतक 193 लोगों को नोटिस भेजा है. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने गुरूवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिन 193 लोगों को धारा 107 के तहत अबतक नोटिस भेजा गया है, उनमें से 74 लोगों ने बॉण्ड भर दिया है.