शिवनगर नदी पार गांव से 1 रायफल, 1 देसी कट्टा समेत कई सामान के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार
परबलपुर थाना पुलिस ने शिव नगर नदी पार गांव से एक रायफल, एक देसी कट्टा, एक देसी कट्टानुमा हथियार, दस जिंदा कारतूस, छह मिस फायर कारतूस एवं एक स्टील चाकू के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार इन दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास एवं अपराध की योजना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.