सहसवान: सहसवान के एसडीएम रिपुदमन सिंह और सप्लाई इंस्पेक्टर ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण
सहसवान में उप जिलाधिकारी रिपुदमन सिंह ने मंगलवार शाम इंडियन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडरों की गहन जांच की और भरे व खाली सिलेंडरों का मिलान कराया। एसडीएम ने एजेंसी स्टॉक रजिस्टर की भी बारीकी से जांच करते हुए वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की अनियमितता मिली तो कार्यवाही की जायेगी।