हिण्डौन: हिंडौन पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, हेल्प डेस्क भी बनाए गए
करौली जिले की पंचायत समिति हिंडौन में पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 6 हेल्प डेस्क स्थापित कर कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है ताकि प्रत्याशियों के फॉर्म की सही तरीके से समीक्षा हो सके और बाद में किसी भी समस्या से बचा जा सके।