द्वारका: डाबड़ी थाना पुलिस ने दादा देव हस्पताल के पास से लूटी हुई सोने की चेन के साथ एक झपटमार को पकड़ा
डाबड़ी थाना पुलिस ने एक झपटमार को दादा देव हस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम पप्पू कुमार उर्फ़ विकास है जो महावीर नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से लूटी हुई एक सोने की चेन बरामद की है। इसके ऊपर पहले से ही एक आपराधिक मामल दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।