द्वारका: पश्चिम जिला AATS पुलिस ने द्वारका मोड़ से चोरी के 3 दुपहिया वाहन के साथ एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार
पश्चिम ज़िले की AATS पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम साहिल है जो दिल्ली कैंट का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 बाइक ,एक स्कूटी और एक मोबाइल को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 2 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 4 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।