द्वारका: हरिनगर थाना पुलिस ने गीतांजलि पार्क से चोरी के 2 दुपहिया वाहन के साथ एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार
हरिनगर थाना पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को सागरपुर के गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम रणजीत शर्मा है जो विपिन गार्डन का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक व स्कूटी को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 7 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 2 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।