द्वारका: द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने सेक्टर -7 से लूटी हुई सोने की 2 चेन व 2 मोबाइल के साथ एक झपटमार को पकड़ा
द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने एक कुख्यात झपटमार को द्वारका सेक्टर -7 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम मोहम्मद अनस है जो डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से लूटी हुई सोने की 2 चेन व 2 मोबाइल को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 20 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 5 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।