द्वारका: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे बदमाश को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे एक बदमाश को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम नवीन उर्फ़ केशव है जो दिल्ली के रघुबीर नगर का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज़ है। आरोपी के खिलाफ साल 2019 में दिल्ली के राजौरी गार्डन थाने में बलजीत सिंह नामक व्यक्ति पर फायरिंग कर उसे जान से मारने का मा