खानपुर: खूटखेड़ी गाँव के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को अतिक्रमण के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
खानपुर क्षेत्र की जोलपा ग्राम पंचायत के खूटखेड़ी गाँव के ग्रामीणों ने आज सोमवार को शाम 4:00 के लगभग गांव की शमशान भूमि में हो रहे अतिक्रमण को लेकर जनपद अमर लाल यादव की अगुवाई में उपखंड अधिकारी रजत कुमार विजय वर्गीय को ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने शमशान भूमि पर हो रहे अतिक्रमण व रोड के सहारे हो रही मेड बंदी को हटवाने की बात कही। इस दौरान सभी ग्रामीण मौजूद रहे ।