सिमरिया: पन्ना: कलयुगी भाई की क्रूरता, 72 वर्षीय बेसहारा वृद्धा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ज़मीन हड़पने की कोशिश
Simariya, Panna | May 16, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया से पारिवारिक क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ ग्राम सांटा बुद्ध सिंह में दबंग पंछी लुहार ने अपनी 72 वर्षीय विधवा चचेरी बहन हरचटिया लुहार पर जमीन हड़पने की नीयत से लाठी और कुल्हाड़ी से बर्बरतापूर्वक हमला कर दिया।