*निगम की आय बढ़ाने पर आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा का जोर, वित्तीय स्थिति की ली विस्तृत जानकारी*
_लेखा शाखा की बैठक में आय-व्यय और आय के विभिन्न स्रोतों की समीक्षा, प्रत्येक बिंदु पर अधिकारियों से की चर्चा_
डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना ने मंगलवार को लेखा शाखा की बैठक लेकर निगम की वित्तीय स्थिति एवं लेखा संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निगम के आय-व्यय, आय के विभिन्न स्रोतों एवं प्रमुख व्यय मदों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
बैठक में आयुक्त महोदय ने निगम को विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाली आय और अलग-अलग मदों में किए जा रहे व्यय की स्थिति को समझते हुए प्रत्येक बिंदु पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान आय बढ़ाने की संभावनाओं तथा उपलब्ध आय स्रोतों के बेहतर उपयोग को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
आयुक्त महोदय ने निगम की आय बढ़ाने एवं आय के स्रोतों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वित्तीय व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने, वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने तथा लेखा संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त श्री सत्यम मिश्रा, कार्यपालन यंत्री श्री राहुल पटेल, सहायक यंत्री श्री रोजल प्रताप सिंह,सहायक लेखाधिकारी श्री देवेन्द्र पाण्डेय एवं श्री कृष्ण कुमार तिवारी सहित लेखा शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
PRO Satna Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP CM Madhya Pradesh Kailash Vijayvargiya Pratima Bagri Collector Satna Yogesh Kumar Tamrakar PMO India Satna Smart City Development Limited Dr. Nagarjun B Gowda IAS