पिछोर: पिछोर : भाजपा विधायक के निज सचिव राजेश लोधी ने ग्राम धपौरा पहुंचकर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस।
पिछोर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के भतीजे एवं निज सचिव एडवोकेट राजेश लोधी आज मंगलवार शाम लगभग 7 बजे ग्राम धपौरा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।