मांझा: माझा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के माझा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे मारपीट हो गई। वही इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।