मांझा: पैठानपट्टी गांव में घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर
गोपालगज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में गुरुवार को घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने कीटनाशक की दवा खा लिया। अचेत अवस्था में महिला को देखकर स्वजन ने आनन-फानन में महिला गुड़िया देवी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।