मांझा: मगुराहा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक महिला घायल
गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के मगुराहा गांव में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार की शाम 7:00 मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।