मांझा: भैसही गांव में पानी बहाने के विवाद में मारपीट, एक युवती घायल, डायल 112 पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के भैसही गांव में पानी बहने की विवाद को लेकर बुधवार की शाम 7:00 बजे मारपीट हो गई। जिसमें एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।