सांगानेर: राजस्थान विश्वविद्यालय के महारानी कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा रहे मौजूद
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी महारानी कॉलेज में मंगलवार को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रिंसिपल प्रो निमाली सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य वक्ता रहे आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन प्रो बीएम शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर रेवेन्यू बोर्ड की पूर्व चेयरमैन डॉ मीनाक्षी हूजा रही।