बिंदकी: दरबेशाबाद में भाट समाज की बेटियों ने समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण से नौकरी के लिए आरक्षण की मांग की
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत दरबेशाबाद गांव में सोमवार को आयोजित विमुक्त जाति आभार दिवस कार्यक्रम के समापन पर सोमवार की शाम लगभग 5:00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण से भाट समाज की पढ़ी-लिखी बेटियों नंदिनी तथा चांदनी आदि ने कहा कि वह ग्रेजुएट है। उन्हें आरक्षण दिया जाए ताकि नौकरी मिल सके।