काको: जहानाबाद: मई हॉल्ट के पास स्कूली बस और ट्रक की टक्कर में तीन बच्चे व ट्रक चालक घायल, बस चालक फरार
Kako, Jehanabad | May 12, 2026 जहानाबाद के पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर मई हाल्ट के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। डीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, गया की बस में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मानसी कश्यप, हसीर कादरी और यूसुफ कादरी शामिल हैं। सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया।