कोटा-नागदा रेलखंड के दरा–कंवलपुरा के बीच निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज हादसे में दो इंजीनियरों की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार काम में ‘कट एंड पुश’ तकनीक अपनाने की बजाय जल्दबाजी में पूरे रेलवे ट्रैक को एक साथ खोद दिया गया, जिससे नीचे का सपोर्ट खत्म हो गया और मिट्टी धंसने से यह हादसा हो गया। इस लापरवाही के चलते वरिष्ठ खंड अभियंता संजय झा और जेई प्रभात सिंह सोलंकी की जान चली गई। आरोप है कि टेंडर नियमों को दरकिनार कर काम किया गया और ठेकेदार व प्रशासन दोनों ने गंभीर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Ladpura, Kota | Jun 8, 2026