कोटा शहर के विज्ञान नगर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शहजाद खान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। लोगों ने बताया कि संजय नगर उड़िया बस्ती की गली नंबर 4 से 8, सेक्टर-6 और सेक्टर-7 में पिछले दो महीनों से पानी की अनियमित और कम दबाव वाली सप्लाई के कारण गंभीर परेशानी बनी हुई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नियमित जल आपूर्ति, पाइपलाइन की मरम्मत और पानी का दबाव बढ़ाने की मांग की। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Ladpura, Kota | Jun 8, 2026