सदर: प्रयागराज में छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Sadar, Allahabad | Aug 13, 2026
संगम नगरी प्रयागराज में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पत्थर गिरजाघर पर समाप्त हुई।हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में युवाओं और छात्रों का भारी उत्साह देखने को मिला