गुरुआ: गुरुआ बाजार के पंजाब नेशनल बैंक के निकट नमाज पढ़ने गए व्यवसायी की बाइक हुई चोरी
Gurua, Gaya | Mar 22, 2024 गुरुआ बाजार के पंजाब नेशनल बैंक के निकट से व्यवसायी शोएब अंसारी की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। जिसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। चोरी हुई बाइक का नंबर BR02AP6675 बताया जा रहा है। पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि इस घटना की सूचना थानाध्यक्ष सरफराज इमाम को दी गई है।