गुरुआ: बहू की हत्या के मामले में सास गया के मानपुर से गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 19, 2024 गुरुआ थाने के पुलिस ने बहु की हत्या के आरोप में सास को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि समदा गांव की एक बहू की मौत उसके नैहर में हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजन ने ससुराल वाले के खिलाफ गुरुआ थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में सास सुनीता देवी को गया शहर के मानपुर से गिरफ्तार का लिया गया।