गुरुआ: भरोंधा एवम टड़वा गांव से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 20, 2024 गुरुआ थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न दो गावों में छापेमारी कर मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि गुरूआ पुलिस ने भरोंधा गांव में छापेमारी कर पत्नी के साथ शराब पीकर मारपीट करने वाला भोला दास व मारपीट करने के मामले में टड़वा गांव से राजदेव पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।