गुरुआ: गड़ेरी बिगहा गांव में मारपीट की घटना में आधा दर्जन घायल.
Gurua, Gaya | Mar 21, 2024 गुरुआ थाना क्षेत्र के गड़ेरी बिगहा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर विलास यादव एवं तपेश्वर यादव के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी. जिससे दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हुआ है. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया है. मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन दिया है.