डिंडौरी: मिंगडी देवरी गांव में पानी की समस्या से ग्रामीणों ने लगाया जाम, यातायात बाधित
डिंडौरी जिले के मिंगडी देवरी गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जाम लगाया जिसके चलते यातायात बाधित हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 1:30 बजे पानी की समस्या को लेकर जाम लगाया और मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचकर समझाइश दी तब जाकर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया ।