पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस ने ट्रैक्टर एजेंसी से बैटरी चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 10 चोरी की बैटरी हुई बरामद
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को ट्रैक्टर एजेंसी से बैटरी चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि एजेंसी के मैनेजर ने चोरी की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।