हरसूद: नम आंखों से श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश जी को दी विदाई, प्रतिमा विसर्जन के लिए लगा रहा जमावड़ा
Harsud, Khandwa | Sep 25, 2026 शुक्रवार को नया हरसूद छनेरा सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में नम आंखों से भगवान गणेशजी को विदाई दी गई। नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा ग्राम खैरखेड़ा में प्रतिमा एवं पूजन सामग्री विसर्जन हेतु अलग-अलग कुंड खुदवाए गए थे। शुक्रवार को भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए ग्राम खैरखड़ा में घोड़ा पछाड़ नदी के करीब श्रद्धालुओं का जमावड़ालग रहा।