करनैलगंज: आर्य नगर के राम बाजार के पास तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, चार युवक गंभीर रूप से घायल
आर्यनगर के राम बाजार के पास तेज़ रफ़्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। घायलों में जीशान, मुमताज सहित दो अन्य युवक शामिल हैं। शनिवार 5 बजे SO खरगूपुर ने बताया वाहन जब्त कर जांच की जा रही है।