सदर तहसील में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि लगातार सदर तहसील में भ्रष्टाचार कायम है। यहां पर आने वाले किसानों को अधिकारियों के द्वारा परेशान किया जा रहा है और किसानों से रिश्वत लेने का काम किया जा रहा है।