मुज़फ्फरनगर: जनपद के 23 केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई RO एवं ARO की परीक्षा, 2937 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आधीन हुई RO व ARO की परीक्षा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। जनपद मुजफ्फरनगर में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें परीक्षा के लिए 10387 अभ्यार्थियों के द्वारा पंजीकृत किया गया था। इस परीक्षा में 2937 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।