मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन थाने पर थाना प्रभारी के द्वारा व्यापारियों के साथ की बैठक अतिक्रमण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
सिविल लाइन थाने पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने व्यापारियों के साथ रविवार को बैठक करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जहां पर उनके द्वारा व्यापारियों को अवगत कराया कि अगर कोई भी उनकी समस्या है तो वह उन्हें अवगत करा सकते हैं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के द्वारा व्यापारियों को अवगत कराया कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठा से अतिक्रमण को हटा ले।